लुधियाना में रविवार शाम शिवपुरी के पास स्थित एक स्कूल यूनिफॉर्म और स्वेटशर्ट बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। रविवार की छुट्टी होने की वजह से फैक्ट्री बंद थी जिससे एक बड़ा जानी नुकसान होने से टल गया। हालांकि फर्स्ट फ्लोर पर भड़की आग में लाखों रुप

फायर ब्रिगेड पर उठे प्रश्न, बताया- नंबर ही नहीं लग रहा था

फैक्ट्री पिछले 5 वर्ष से किराए की बिल्डिंग में चल रही थी। मालिक रवि वर्मा और चश्मदीद धर्मेंद्र का कहना है कि सूचना देने के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आधे से पौने घंटे की देरी से पहुंचीं। रवि वर्मा ने बताया इमरजेंसी के वक्त फायर ब्रिगेड का कोई नंबर ही नहीं लग रहा था। काफी मशक्कत के पश्चात कहीं और से फोन लगवाकर सूचना दी गई।

विज्ञापनIn-Article Banner

लाखों का नुकसान: फैक्ट्री मालिक रवि वर्मा के मुताबिक अंदर 10-12 लाख का तैयार माल, 2-2.5 लाख का कच्चा माल और करीब 4 लाख रुपये की मशीनें जल गई हैं।

मालिक ने कहा कि बिल्डिंग में बिजली की वायरिंग का काम 'कच्चा' (टेंपरेरी) था जिसे पक्का करवाने हेतु उन्होंने मकान मालिक को कई बार कहा था।

पड़ोसी धर्मेंद्र ने शाम लगभग 7-7:15 बजे धुआं उठते देखा। उन्होंने मकान मालिक के साथ मिलकर दरवाजा खोला और पानी की पाइप से आग बुझाने की कोशिश की। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि फर्स्ट फ्लोर पर जाना मुश्किल हो रहा था।

फायर ब्रिगेड का पक्ष: खबर मिलते ही पहुंचे

लीडिंग फायरमैन राजिंदर कुमार ने बताया कि उन्हें शाम 7:30 बजे आग लगने की जानकारी मिली थी। खबर मिलते ही दो फायर टेंडर घटनास्थल पर भेजे गए। ग्राउंड प्लस वन की इस बिल्डिंग में आग फर्स्ट फ्लोर पर लगी थी, जबकि ग्राउंड फ्लोर सुरक्षित है। फायर ब्रिगेड ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के पश्चात आग पर पूरी प्रकार काबू पा लिया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट