पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) और तरनतारन पुलिस ने गैंगस्टर गुरविंदर सिंह उर्फ अफरीदी के नेटवर्क से जुड़े पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 11 पिस्तौल और 191 कारतूस जब्त किए। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने रविवार को यह

गिरफ्तार लोगों की पहचान तरनतारन के ग्राम गंडीविंड के अजयपाल सिंह, गांव तलवंडी शोभा सिंह के जसविंदर सिंह उर्फ मुंशी, गांव कालेके के करणवीर उर्फ करण, गांव भोजोके के रंजीत राणा और फिरोजपुर के ग्राम रुकनेवाला के रंजीत सिंह उर्फ राणा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, जब्त हथियारों में पांच 9 एमएम पिस्तौल, पांच .30 बोर पिस्तौल और एक .32 बोर पिस्तौल शामिल हैं। इनके साथ 191 जिंदा कारतूस मिले हैं।

8 को इथियोपिया गिरफ्तार किया था अफरीदी को

विज्ञापनIn-Article Banner

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गुरविंदर सिंह उर्फ अफरीदी को 8 नवंबर 2026 को इथियोपिया से भारत लाया गया था। उससे लगातार पूछताछ के पश्चात पंजाब में उसके नेटवर्क को चला रहे लोगों और उनकी गतिविधियों के बारे में सूचना मिली।

शुरुआती पड़ताल में आरोपियों के 15 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल होने की बात सामने आई है। इनमें फिरौती के लिए फायरिंग की घटनाएं भी शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी विदेश में बैठे हैंडलरों के कहने पर सीमा पार से हथियारों की तस्करी करते थे। हैंडलर उन्हें पंजाब में गंभीर अपराध करने के निर्देश देते थे।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट