चंडीगढ़ के सेक्टर-25 में रविवार दोपहर लगभग 12 बजे पार्किंग में खड़ी स्कोडा कार के इंजन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और पास में खड़ी हुंडई कार भी इसकी चपेट में आ गई। स्कोडा कार का अगला हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक हो गया, जबकि

कार से ऊंचा धुआं उठता देखकर आसपास के लोगों की नजर इस पर पड़ी। इसके पश्चात लोग फौरन आग बुझाने में जुट गए। लोगों ने रेत और पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, परंतु लपटें इतनी तेज थीं कि आग फैलती चली गई। इस दौरान फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने की प्रक्रिया शुरू की। लोगों ने पुलिस को भी सूचना दी। आग फैलने और किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल पर जमा लोगों को वहां से हटाया।

6 महीने पहले खरीदी थी स्कोडा कार

विज्ञापनIn-Article Banner

स्कोडा कार के मालिक ने बताया कि उसने लगभग 6 महीने पहले ही यह गाड़ी खरीदी थी। शनिवार शाम को उसने घर के पास पार्किंग में कार खड़ी की थी। रविवार सुबह जब वह उठा और कार देखने पहुंचा तो सब ठीक था। इसके कुछ वक्त बाद उसे कार में आग लगने की जानकारी मिली। मालिक ने आशंका जताई कि किसी ने जानबूझकर कार के पास पड़े कूड़े में आग लगाई होगी, जिसकी लपटों से उसकी कार भी जल गई। हालांकि, आग लगने की असली वजह पड़ताल के पश्चात ही स्पष्ट होगी।

अभी पुराने मालिक के नाम पर ही रजिस्टर्ड है हुंडई

आग की चपेट में आई हुंडई कार के मालिक उत्सव ने बताया कि उसने भी हाल ही में यह गाड़ी खरीदी है। नाम ट्रांसफर कराने हेतु गाड़ी के कागजात रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी में जमा करवाए हुए हैं, लेकिन अभी तक कार उसके नाम पर ट्रांसफर नहीं हुई है। फिलहाल यह पुराने मालिक के नाम पर ही रजिस्टर्ड है।

पुलिस फिलहाल आग लगने के कारणों की छानबीन कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि कार के इंजन में आग कैसे लगी और क्या इसके पीछे कोई साजिश थी।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट