जालंधर। बाल दिवस पर इनरव्हील क्लब रॉयल ने आर्य मॉडल हाई स्कूल में छात्राओं हेतु जागरूकता कार्यक्रम करवाया। उद्देश्य बच्चों को बाल संरक्षण कानून और व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। क्लब की सदस्य डॉ. राजविंदर सोढी ने पॉक्सो अधिनियम, गुड टच-बैड टच तथा लड़कियों की सुरक्षा से जुड़े विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को उनके अधिकारों और निजी सुरक्षा के बारे में कहा तथा किसी भी अनुचित व्यवहार की स्थिति में सतर्क रहने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि दिक्कत होने पर बिना संकोच अभिभावकों और शिक्षकों से बात करना जरूरी है। आयोजन में बाल दिवस भी मनाया। क्लब प्रधान मंदीप कौर राजी ने बच्चों को बिस्कुट बांटे। यहां पर गुरप्रीत देओल, शशि किरण, रविंदर कौर राजी और रविंदर मदोक उपस्थित रहीं। मंदीप कौर राजी ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा के प्रति जागरूकता समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
स्कूल में पॉक्सो, सुरक्षा पर करवाया जागरूकता प्रोग्राम
बाल दिवस पर इनरव्हील क्लब रॉयल ने आर्य मॉडल हाई स्कूल में छात्राओं हेतु जागरूकता कार्यक्रम करवाया। उद्देश्य बच्चों को बाल संरक्षण कानून और व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।
EEditor
14 नव॰ 2026, 10:34 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






