छठ पूजा के अवसर पर चंडीगढ़ प्रशासन ने 16 नवंबर (सोमवार) को अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में प्रशासन के गृह महकमा की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। जारी आदेश के मुताबिक, यह अवकाश चंडीगढ़ प्रशासन के अधीन आने वाले सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों, संस्थानों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर लागू होगा। गृह सचिव मनदीप सिंह बराड़ (IAS) की ओर से जारी अधिसूचना में 16 नवंबर को छठ पूजा हेतु रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे घोषित किया गया है।