मोगा| जिले के गांव समाध भाई स्थित एक छप्पड़ (तालाब) से लगभग 30 से 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की जानकारी पर थाना बाघापुराना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है

कड़ी मशक्कत के पश्चात शव को तालाब के पानी से बाहर निकाला घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने समाज सेवा सोसायटी (रजि.) मोगा की 24 घंटे आपातकालीन सेवा टीम को घटनास्थल पर बुलाया। सोसायटी के सेवादारों ने पुलिस टीम की सहायता से कड़ी मशक्कत के पश्चात शव को तालाब के पानी से बाहर निकाला। प्राथमिक जांच में युवक के पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। इसके पश्चात सोसायटी की एंबुलेंस के जरिए शव को सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया गया। पड़ताल अफसर के मुताबिक, पुलिस ने आसपास के थानों और गांवों में युवक की तस्वीर भेजकर शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए हैं। नियमों के तहत शव को पहचान हेतु सिविल अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटे हेतु सुरक्षित रखवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात ही मृत्यु के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा कि यह हादसा है या हत्या।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट