- Hindi News
- Local
- Punjab
- Pathankot
- Pathankot Jammu Highway Carjacking | Security Agencies High Alert
पठानकोट-जम्मू नेश्नल हाइवे स्थित पठानकोट नगर के डाउनटाउन क्षेत्र से गनपॉइंट पर कार लूटने और चालक को अगवा कर ले जाने पर खूफिया एजेंसियों ने हाई-अलर्ट जारी किया है। खूफिया एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक अज्ञात बदमाश वारदात को अंजाम देने के पश्चात गाड़
इस गंभीर घटना के पश्चात पंजाब और जम्मू-कश्मीर पुलिस सतर्क है और पूरे इंटर-स्टेट बॉर्डर व नेशनल हाईवे पर हाई-अलर्ट जारी कर दिया गया है। लूटी गई कार सफेद रंग की महिंद्रा XUV500 है। पीसीआर जम्मू की ओर से जारी अति-आवश्यक अलर्ट के अनुसार, लूटी गई गाड़ी बमियाल निवासी की है। गाड़ी का नंबर PB35AA-9902 बताया जा रहा है। थाना सुजानपुर प्रभारी अरुण शर्मा ने लूट की वारदात की पुष्टि की है।
बमियाल निवासी व्यक्ति के नाम पर दर्ज है कार
जारी किए गए अलर्ट के अनुसार सफेद रंग की महिंद्रा XUV500 (R FWD W10), डीजल वेरिएंट 2017 मॉडल कार नंबर PB35AA-9902 बमियाल के रहने वाले व्यक्ति के नाम पर दर्ज है। कार मालिक की पहचान के पश्चात खूफिया एजेंसियां पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई हैं।
पठानकोट से जम्मू तक समस्त नाकों पर हाई-अलर्ट
अज्ञात बदमाशों द्वारा गनपॉइंट पर चालक समेत गाड़ी ले जाने की खबर मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गई हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के तहत हाईवे पर नाकाबंदी: पठानकोट-कठुआ-सांबा-जम्मू हाईवे पर स्थित समस्त पुलिस नाकों, पीसीआर टीमों और संबंधित थाना प्रभारियों को तत्काल अलर्ट कर दिया गया है। विशेष चेकिंग अभियान: हाईवे पेट्रोलिंग टीमों को सड़क से गुजरने वाले सभी वाहनों, विशेषकर सफेद रंग की XUV500 गाड़ियों की बारीकी से पड़ताल करने और संदिग्ध गाड़ी को घेरकर रोकने (इंटरसेप्ट करने) के निर्देश दिए गए हैं।
नशा तस्कर होने की संभावना
खूफिया एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक कार भारत-पाक सीमे से सटे बार्डर क्षेत्र की है। संभावना है कि उक्त वारदात को नशा तस्करों ने अंजाम दिया हो। परंतु, प्रकरण की पड़ताल पूरी होने पर ही कुछ बताया जा सकता है।
पुलिस कर रही मामले की छानबीन
उक्त वारदात थाना सुजानपुर के अधीन आते क्षेत्र में हुई। जिसके चलते थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक ये सूचना नहीं मिल पाई कि चालक सहित कार को ले जाने वाले हथियारबंद लोग कौन हैं। फिल्हाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और अलर्ट जारी कर दिया गया है।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







