लुधियाना में बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने एक 25-26 वर्षीय युवक को मार्ग में रोककर गोली मार दी। गोली युवक के पेट में लगी। वारदात के पश्चात चोटिल युवक पहले घटनास्थल पर ही गिर पड़ा, लेकिन कुछ देर बाद उसने हिम्मत जुटाई और अपनी एक्टिवा उठाकर खुद चलाते हुए घर पह

परिवार ने प्रकरण की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरें चैक कर रही है। थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में राम शहर निवासी रीना ने बताया कि उनका बेटा विकास 14 नवंबर 2026 को अपनी एक्टिवा पर काम के सिलसिले में घर से निकला था। जब वह EWS कॉलोनी के कट के पास पहुंचा तो पीछे से मोटरसाइकिल पर दो अज्ञात युवक आए। दोनों ने विकास को रास्ते में रोक लिया।

विज्ञापनIn-Article Banner

शिकायतकर्ता के मुताबिक, मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे युवक ने जान से मारने की नीयत से अपने हाथ में पकड़े हथियार (पिस्तौल) से विकास पर गोली चला दी। गोली उसके पेट में लगी और वह फौरन घटनास्थल पर ही गिर पड़ा। इसके पश्चात विकास ने अपनी एक्टिवा उठाई और खुद चलाकर घर पहुंचा। जिसे खून से लथपथ हालत में देख परिजनों तुरंत अस्पताल लेकर गए जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी कि उनके बेटे की किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है।

पुलिस ने रीना की शिकायत के आधार पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ BNS की धारा 126(2), 109, 3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54 व 59 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने और गोली चलाने के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट