जालंधर| नगर की जनता कॉलोनी में श्री दुर्गा नौजवान सभा (रजि.) की ओर से 26वां वार्षिक मां भगवती जागरण श्रद्धापूर्वक आयोजित किया गया। आयोजन से पहले 25 अक्टूबर (दिन रविवार) को झंडा स्थापना दिवस मनाया गया था। शनिवार रात हुए जागरण में महंत अश्वनी शर्मा, जगजीत जग्गी एंड पार्टी और साहिल डोगरा एंड पार्टी ने मां की भेंटें प्रस्तुत कीं, जिससे पंडाल में भक्तिमय माहौल बना रहा। घर पर मौजूद श्रद्धालुओं हेतु ओएसएम लाइव के माध्यम से आयोजन का सीधा प्रसारण भी किया गया। आयोजन व्यवस्था में मनोज पराशर, राकेश वर्मा, सुमित साहनी और गगन पांडेय की भूमिका रही। अन्य जिम्मेदारियों में नवनीत भारद्वाज, समीर चंडी, जेपी सिंध्रा, अर्पित पाहवा, डायमंड भंडारी और प्रदीप अवस्थी शामिल रहे।