जालंधर। प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल, पुरानी रेलवे रोड में भक्तों ने निःशुल्क मां बगलामुखी महायज्ञ करवाया। जिसमें प्रमुख पुरोहित पं. चक्र प्रशाद जोशी ने पहले समस्त देवी-देवताओं का आह्वान करवाने के पश्चात नवग्रह पूजन करवाया। उपरांत वैदिक मंत्रोच्चारण से मां बगलामुखी जी का महायज्ञ किया। मां बगलामुखी के सिद्ध महामंत्र का उच्चारण कर महायज्ञ में आहुतियां डालीं। मां बगलामुखी की मंगल आरती के पश्चात प्रसाद बांटा गया। यहां पर प्रधान यादव खोसला, मानव बजाज, गोविंद खोसला, गुरचरण दास बजाज, साहिल शर्मा, रमेश सहदेव, सुनील सहदेव, मनीष रेहान, अश्विनी तुली, पुनीत शर्मा, जसमीत सिंह, अश्विनी यादव, प्रेम, दिनेश खन्ना, राजेश शर्मा, कुनाल शर्मा मौजूद रहे