- Hindi News
- Local
- Punjab
- Pathankot
- Members Of Rotary Club Greater Prayed To Goddess Lakshmi And Sought Prosperity.
रोटरी क्लब पठानकोट ग्रेटर की ओर से अध्यक्ष निखिल लूथरा की गरिमामयी अध्यक्षता में दीपावली का पावन पर्व बेहद धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर क्लब के समस्त सदस्यों ने एक स्थान पर एकत्रित होकर दीपावली की खुशियां एक-दूसरे के साथ साझा कीं एवं समूचे समाज की सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की। आयोजन का विधिवत शुभारंभ मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना के साथ किया गया।
उपस्थित समस्त सदस्यों ने पूरी श्रद्धा के साथ मां लक्ष्मी की आरती की और परिवार व समाज की खुशहाली हेतु प्रार्थना की।
इसी बीच माहौल को और ज्यादा भक्तिमय बनाते हुए क्लब की महिला सदस्यों ने सुंदर तथा मनमोहक भक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिन्हें सभी ने खूब सराहा। इस अवसर पर कर्ण सिंह, जीत चोपड़ा, नवनीत मारवाहा, संजीव गुप्ता, राजेश बजाज, हीरा सहगल, दिनेश, अंशुल, रॉकी सेठी, पंकज वर्मा, सुखदीप आहूजा, बोबी हांडा, वनिता लूथरा, संजना जोशी, पूजा गुप्ता, सोनिया, ज्योति गोत्र, रिया आहूजा, कविता हांडा, भारती सहगल, दीपिका वर्मा, सौरभ गंडोत्रा, मनीषा, हरलीन सेठी और ज्योति बजाज सहित क्लब के अनेक अन्य सदस्य मुख्य रूप से मौजूद रहे।







