बठिंडा में पंजाब सरकार के अभियान 'युद्ध नशों विरुद्ध' के तहत जिला प्रशासन और पुलिस ने नशे के हॉटस्पॉट गांवों में गतिविधियां तेज कर दी हैं। गांवों में विलेज डिफेंस कमेटियों और पंचायत सदस्यों के साथ बैठकें करने के अलावा पुलिस ने मेडिकल दुकानों की जांच

मेडिकल दुकानों की जांच, संदिग्धों से पूछताछ अभियान के तहत पुलिस ने ड्रग हॉटस्पॉट गांव कल्याण सद्धा में मेडिकल दुकानों की छानबीन की। इसके अलावा लहरा मुहब्बत ग्राम में भी ग्रामीणों से बातचीत कर नशे की रोकथाम में सहयोग मांगा गया। एसएसपी सुहेल कासिम मीर ने जानकारी दी कि बुरज मानसा ग्राम में डिफेंस कमेटी और पंचायत सदस्यों के साथ बैठक की गई। गांव के सरपंच के सहयोग से खेल स्टेडियम में युवाओं और खिलाड़ियों हेतु नया जिम शुरू किया गया। इसी ग्राम के दो लोगों को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाया गया, ताकि उनका उपचार हो सके।

मलूका और घुम्मण कलां में भी बैठकें गांव मलूका में विलेज डिफेंस कमेटी के सदस्यों और स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ मीटिंग की गई। इसमें स्वास्थ्य कर्मियों को जानकारी दी गया कि सरकार की ओर से नशे की लत से छुटकारा दिलाने के लिए मुफ्त इलाज और पुनर्वास की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्हें इस सुविधा के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए, ताकि नशे से पीड़ित लोग खुद उपचार हेतु आगे आएं। इसी तरह ग्राम घुम्मण कलां में पंचायत और विलेज डिफेंस कमेटी के सदस्यों के साथ पुलिस ने मीटिंग की। ग्रामीणों से अपील की गई कि नशे से पीड़ित लोगों को अपराधी नहीं, बल्कि मरीज समझकर उनके इलाज में सहयोग करें। बैठक के पश्चात पुलिस टीम ने ग्राम में गश्त की और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली।

विज्ञापनIn-Article Banner

ग्राम घुम्मण कलां में पंचायत और विलेज डिफेंस कमेटी के सदस्यों के साथ पुलिस ने बैठक की।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर