आशापूर्णी समाज सुधार सभा की ओर से अध्यक्ष विनोद कुमार मल्होत्रा की अध्यक्षता में 212वें मासिक राशन वितरण कार्यक्रम में 85 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया।

इसमें स्वर्णकार सर्राफा संघ यूनियन के प्रधान धर्मपाल पप्पू मुख्यातिथि पहुंचे। उन्होंने सभा सदस्यों के साथ जरूरतमंद लोगों को राशन वितरित किया। प्रधान विनोद मल्होत्रा ने कहा कि सभा का प्रमुख मकसद धार्मिक और सामाजिक कार्यों में योगदान देना है। सभा अंदरून बाजार में कंप्यूटर की कक्षाएं भी चला रही है। इसके अतिरिक्त डिस्पेंसरी में लोगों का फ्री इलाज कर दवाएं मुहैया करवाई जा रही है। इस घटनास्थल पर महासचिव कृष्ण गोपाल भंडारी, विजय कुमार फत्ता, रामपाल भंडारी, राकेश शर्मा, सुदर्शन कुमार बिल्ला, हरिमोहन बिट्‌टा, संजीवन शर्मा, सुमन महाजन, आशीष मल्होत्रा, अश्विनी बजाज गप्पा, अशोक बजाज, गोपाल शर्मा, दीपक चौहान, अभिनव, संदीप, रोहित महाजन, संजीव, रवि शर्मा, पुरुषोत्तम, आदर्श आदि मौजूद थे।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर