सुजानपुर (पठानकोट) | आज हिंदू कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की शाखा सुजानपुर में एक विशेष आयोजन का आयोजन बैंक के मैनेजर शोभित व्यास की अध्यक्षता में किया गया। इसी बीच बैंक मैनेजर शोभित व्यास ने कहा कि इस वर्ष की दीपावली हमारे लिए बेहद खास और यादगार है, क्योंकि इसी साल हिंदू कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने अपनी गौरवशाली सेवा के 100 वर्ष पूर्ण किए हैं। इस ऐतिहासिक और विशेष अवसर को और भी यादगार बनाने हेतु हमारी हिंदू कोऑपरेटिव बैंक की सुजानपुर ब्रांच में दीपावली के शुभ अवसर पर अपने सम्मानित जमाकर्ताओं लखविंदर पाल,प्रेम सागर, राजू महाजन,शिव चरण क्वालिटी ज्वेलर, मुकेश कुमार डॉ. राजेश गौतम, डॉ अविनाश डोगरा और नरदेव सलारिया को सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्टाफ मेंबर सुनील महाजन,हरविंदर सिंह,योगेश शर्मा,सिंदूर सिंह,लाभ सिंह आदि उपस्थित थे।
हिंदू कोऑपरेटिव बैंक की सुजानपुर शाखा में ग्राहकों को किया सम्मानित
सुजानपुर (पठानकोट) | आज हिंदू कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की शाखा सुजानपुर में एक विशेष आयोजन का आयोजन बैंक के मैनेजर शोभित व्यास की अध्यक्षता में किया गया। इस ऐतिहासिक और विशेष अवसर को और भी यादगार बनाने हेतु हमारी हिंदू कोऑपरेटिव बैंक की सुजानपुर ब्रांच में दीपावली के शुभ अवसर पर अपने सम्मानित…
EEditor
11 नव॰ 2026, 09:50 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






