पठानकोट | समिति मार्केट पठानकोट के अध्यक्ष नरेंद्र वालिया ने पंजाब सरकार की ‘मेरी दुकान मेरे नाम’ मुहिम पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार की यह मुहिम अब तक केवल घोषणा बनकर रह गई है। जिस उद्देश्य से इस मुहिम को आरंभ करने की बात कही गई थी, वह मकसद जमीनी स्तर पर पूरा होता दिखाई नहीं दे रहा। नरेंद्र वालिया ने कहा कि शहर पंचायत की ओर से भी इस रिश्ते में मांग उठाई गई थी, ताकि वर्षों से दुकानों पर कारोबार कर रहे जरूरतमंद दुकानदारों को उनकी दुकानों का मालिकाना हक मिल सके। मगर अफसोस की बात है कि जिन लोगों को वास्तव में इस योजना की जरूरत है, उनके लिए अभी तक कोई स्पष्ट नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि सरकार की घोषणाओं से दुकानदारों में उम्मीद जरूर जगी थी, लेकिन जब तक सरकारी स्तर पर ठोस निर्णय और नोटिफिकेशन जारी नहीं होता, तब तक इस मुहिम का कोई फायदा नहीं।
घोषणाओं से नहीं, नोटिफिकेशन जारी करने से दुकानदारों को मिलेगा मालिकाना हक : नरेंद्र वालिया
पठानकोट | समिति मार्केट पठानकोट के अध्यक्ष नरेंद्र वालिया ने पंजाब सरकार की ‘मेरी दुकान मेरे नाम’ मुहिम पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार की यह मुहिम अब तक केवल घोषणा बनकर रह गई है। नरेंद्र वालिया ने कहा कि शहर पंचायत की ओर से भी इस रिश्ते में मांग उठाई गई थी, ताकि वर्षों से दुकानों पर कारोबार कर रहे…
EEditor
11 नव॰ 2026, 09:50 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






