तरनतारन में सिम पोर्ट कराने के बहाने दिव्यांग व्यक्ति के बैंक खाते से पैसे निकाल लिए गए। पीड़ित ने पुलिस से पड़ताल, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की मांग की है।

तरुण कपूर की रिपोर्ट के अनुसार, नवनीत सिंह रतिया निवासी गली मंदिर वाली, मोहल्ला मुरादपुरा, ने बताया कि घटना 10 नवंबर को सुबह करीब 10:40 बजे हुई। वह तहसील चौक के पास पालका बाजार में गुलदस्ते की दुकान के बाहर बैठे एक व्यक्ति के पास एयरटेल नंबर जियो में पोर्ट कराने गया था।

सिम पोर्ट करने के बहाने लिया फोन

विज्ञापनIn-Article Banner

नवनीत सिंह के अनुसार, वह व्यक्ति एयरटेल और जियो की सिम पोर्ट करने का काम करता था और खुद को फर्म का एडवाइजर बताता था। उसने अपना मोबाइल नंबर उस व्यक्ति को दिया। उस व्यक्ति ने दूसरे नंबर वाला फोन भी अपने पास ले लिया।

नवनीत सिंह का आरोप है कि इसी दौरान उसके बैंक खाते से 2 हजार रुपए निकाल लिए गए। इसमें 1500 रुपए दिव्यांग पेंशन के और 500 रुपए उसकी निजी बचत के थे।

उसने जानकारी दी कि बैंक जाने पर उसे खाते से पैसे निकलने का पता चला। इसके पश्चात वह उस व्यक्ति के पास लौटा, लेकिन वह वहां नहीं मिला।

अभियुक्त की पहचान कराने की मांग

नवनीत सिंह ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि जंडियाला रोड, शियालकोटियां वाली गली के नजदीक स्थित जियो कार्यालय सहित संबंधित स्थानों की जांच कर उक्त व्यक्ति की पहचान की जाए। साथ ही यह भी पता लगाया जाए कि वह संबंधित फर्म का अधिकृत एडवाइजर है या नहीं। पीड़ित ने अपनी धोखाधड़ी से निकाली गई राशि वापस दिलाने और अभियुक्त के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर