विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर पंजाब कांग्रेस कल से 'पंजाब मंगदा इंसाफ' कैंपेन आरंभ करेगी। यह जानकारी पंजाब कांग्रेस प्रधान परगट सिंह ने दी। इस कैंपेन के जरिए हर वर्ग के लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी। इसमें कांग्रेस के समस्त नेता शामिल होंगे और लोगों से उनकी राय भी ली जाएगी। परगट सिंह ने जानकारी दी कि 12 मार्च को माझा, दोआबा और मालवा में साइकिल रैली निकाली जाएगी। इन रैलियों में पार्टी के समस्त नेता शामिल होंगे। वहीं, उन्होंने स्पष्ट किया कि सांसद विधानसभा चुनाव लड़ेंगे या नहीं, इसका फैसला पार्टी हाईकमान करेगी।