जालंधर| अन्नपूर्णा मंदिर प्रबंधक कमेटी कोट किशन चंद के सदस्यों की ओर से मंदिर में होने वाले धार्मिक आयोजनों के संबंध में मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें अध्यक्षता डॉ. अनिल ज्योति ने की। इसमें मंदिर में होने वाले आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया। प्रबंधकों ने बताया कि आंवला पूजन मेला 16 से 24 नवंबर तक श्रद्धापूर्वक आयोजित किया जा रहे है। मेले में भक्तजन अपनी मनपसंद शाकाहारी भोजन घरों से बना कर मंदिर के प्रांगण में आंवले के पेड़ों के नीचे बैठ कर सेवन करते है। ऐसी मान्यता है कि कार्तिक के इन दिनों में आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु का वास होता है। आंवले की पूजा करने से भगवान विष्णु की पूजा हो जाती है। उपरोक्त दिनों में आंवले के पेड़ की छाया में बैठ कर भोजन करने से वर्ष भर के अन्न के विकार समाप्त हो जाते है और प्राणी पुण्य प्राप्त करता है। आंवले के वृक्ष तो बहुत स्थानों पर होते हैं परन्तु भक्त जन अन्नपूर्णा मन्दिर में मां अन्नपूर्णा के सानिध्य में अन्न ग्रहण करने को प्राथमिकता देते हैं। मेले का शुभारंभ