- Hindi News
- Local
- Punjab
- Pathankot
- Pathankot AAP Road Show Mobile Theft | 2 Arrested From Amritsar
थाना शाहपुरकंडी की पुलिस ने राजनीतिक रैली की भीड़ का फायदा उठाकर आम लोगों के मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए दो स्मार्टफोन और वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल की गई एक शेवर
बता दें, आम आदमी पार्टी की ओर से सुजानपुर से प्रत्याशी घोषित किए गए स्वर्ण सिंह सलारिया की ओर से बीते कल रोड शो निकाला गया था। ऐसे में अनेक लोगों के रोड शो के दौरान फोन चोरी हुए। जिसकी शिकायत लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने कई स्थानों पर नाकेबंदी की और कानपुर के पास दो आरोपियों को 2 चोरीशुदा मोबाइलों के साथ हिरासत में ले लिया।
गुप्त सूचना के आधार पर कानपुर मोड़ पर की गई नाकाबंदी
पुलिस से प्राप्त सूचना के मुताबिक, एएसआई मनविंदर सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त और संदिग्ध वाहनों की तलाश के संबंध में हनुमान मूर्ति कानपुर मोड़ के पास टी-पॉइंट पर मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस को गुप्त जानकारी मिली कि आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी स्वर्ण सलारिया की ओर से निकाली जा रही रैली के बीच दो नौजवानों ने रैली में शामिल लोगों के मोबाइल फोन चोरी कर लिए हैं। जानकारी के अनुसार दोनों अभियुक्त एक स्लेटी रंग की बीट कार नंबर PB-10-EZ-9345 में सवार होकर पंगोली चौक की तरफ से माधोपुर की ओर आ रहे हैं और यदि फौरन नाकाबंदी कर चेकिंग की जाए, तो उन्हें चोरी के मोबाइलों समेत काबू किया जा सकता है।
पुलिस को देख कार भगाने की कोशिश की, घेराबंदी कर दबोचा
एएसआई मनविंदर सिंह ने साथियों की मदद से नाकाबंदी सख्त कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। कुछ ही देर पश्चात पंगोली चौक की तरफ से मुखबिर द्वारा बताई गई नंबर की स्लेटी रंग की कार आती दिखाई दी। पुलिस ने जब शक के आधार पर कार को रुकने का इशारा किया, तो चालक ने कार को भगाने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर कार को रोक लिया। कार की तलाशी लेने पर डैशबोर्ड से दो स्मार्टफोन बरामद हुए।
जब पुलिस ने दोनों युवकों से इन मोबाइलों के बिल या मालिकाना हक संबंधी दस्तावेज दिखाने को कहा, तो वे कोई सबूत पेश नहीं कर सके। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने ये दोनों मोबाइल फोन पंगोली चौक से निकली रैली की भीड़ में से चोरी किए हैं।
अमृतसर के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आकाशबीर सिंह निवासी टाहलीवाला चौक, नजदीक शहीदां साहिब, अमृतसर और नवराजदीप सिंह पुत्र लखविंदर सिंह, निवासी टाहलीवाला चौक, नजदीक शहीदां साहिब, अमृतसर को तौर पर हुई। थाना शाहपुरकंडी पुलिस ने चोरीशुदा दोनों मोबाइल फोन और कार को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) और 317(2) के अधीन केस दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







