जालंधर | विधानसभा निर्वाचन 2027 की तैयारियों के तहत आम आदमी पार्टी ने जालंधर सेंट्रल हलके में संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में रविवार को सेंट्रल स्थित पार्टी के मुख्य कार्यालय में मीटिंग हुई, जिसकी अगुवाई हलके से पार्टी के घोषित उम्मीदवार नितिन कोहली ने की। बैठक में ब्लॉक प्रधानों, काउंसलरों और वार्ड इंचार्जों ने हिस्सा लेकर जमीनी स्तर पर संगठन की हालत और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। नितिन कोहली ने कहा कि जनता का विश्वास उनकी सबसे बड़ी ताकत है और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनावी तैयारियों में जुटने को बताया। मीटिंग में सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह ढिल्लों, पूर्व मेयर जगदीश राज राजा, मनमोहन सिंह राजू, शिवम शर्मा, परवीन पहलवान, त्रिलोक सिंह सरन, अजय चोपड़ा, नरेश शर्मा और राजेश बब्बर मौजूद रहे।
जालंधर सेंट्रल में आप ने बनाई चुनावी रणनीति
जालंधर | विधानसभा निर्वाचन 2027 की तैयारियों के तहत आम आदमी पार्टी ने जालंधर सेंट्रल हलके में संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में रविवार को सेंट्रल स्थित पार्टी के मुख्य कार्यालय में मीटिंग हुई, जिसकी अगुवाई हलके से पार्टी के घोषित उम्मीदवार नितिन कोहली ने की।
EEditor
16 नव॰ 2026, 06:59 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






