जालंधर | जालंधर वेस्ट विधानसभा इलाका के बूटा मंडी क्षेत्र में रविवार को कई युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आयोजन मंडल अध्यक्ष सोनू चौहान के नेतृत्व में हुआ, जबकि जिला महामंत्री दीपक तेलु के सहयोग से आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई। इस अवसर पर जालंधर भाजपा अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की, पंजाब एस.सी. मोर्चा अध्यक्ष शीतल अंगुराल और वेस्ट विधानसभा प्रभारी योगेश धीर की मौजूदगी रही। आयोजन में ललित बब्बू, दीपक बावा, तजिंदर बोनी, कुकु भारद्वाज और सुशील सोंधी भी शामिल रहे। भाजपा में शामिल होने वाले प्रमुख युवाओं में संजय, हनी मट्टू, विक्रम पट्टी, सूरज प्रकाश, लक्ष्मी, सनी सहोता, कशिश कुमार, विशाल कल्याण, आकाश कल्याण, मनी लिबड़ा, रोहित शर्मा, रजत कुमार और सूरज के नाम बताए गए।