जालंधर | बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने बिस्त दोआब कैनाल सहित विभिन्न घाटों पर छठ पूजा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं को पर्व की बधाई देते हुए परमात्मा से प्रदेश में स्थायी शांति, खुशहाली और भाईचारे की साझ बने रहने की प्रार्थना की। पंजाब को गुरुओं और संतों की पवित्र धरती बताते हुए मंत्री भगत ने कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग की भलाई और तरक्की हेतु काम कर रही है एवं लोक कल्याण योजनाओं के जरिए लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास जारी हैं।