धर्मशाला में पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में पुलिस से बहस करना पंजाब के एक टूरिस्ट को महंगा पड़ गया। पुलिस ने रविवार को टूरिस्ट को सार्वजनिक स्थान पर परिवार के साथ शराब पीने से रोका तो वह पुलिस से ही उलझ गया। उसने घटनास्थल पर हंगामा शुरू कर दिया, जिससे पुलिस

प्रकरण बढ़ने पर पुलिस टूरिस्ट को थाने ले गई। यहां उसके खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और हंगामा करने पर हिमाचल राज्य पुलिस अधिनियम की धारा 114 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने पर्यटक से 5 हजार रुपए जुर्माना वसूला।

मैक्लोडगंज घूमने आया था टूरिस्ट

विज्ञापनIn-Article Banner

पुलिस उसे थाने ले गई, जहां उसकी पहचान गुरतेज सिंह निवासी मकान नंबर 23 एवेन्यू, अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई। जानकारी दी जा रहा है गुरजेत सिंह अपने परिवार के साथ मैक्लोड़गंज घूमने आया था।

मैक्लोडडगंज चौक पर शराब पी रहा व्यक्ति

पुलिस के मुताबिक, 15 नवंबर को मैक्लोडगंज पुलिस की टीम कानून-व्यवस्था बनाए रखने और यातायात व्यवस्था संभालने हेतु गश्त पर थी। इसी बीच मैक्लोडगंज चौक पर एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ सार्वजनिक स्थान पर शराब पीता हुआ मिला।

सहयोग करने के बजाय हंगामा करने लगा टूरिस्ट

पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो वह सहयोग करने के बजाय बहस करने लगा। देखते ही देखते उसने शोर मचाना आरंभ कर दिया।पर्यटक के हंगामे की वजह से घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इससे पुलिस के नियमित काम में रुकावट पैदा हुई।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट