गोल्ड लोन चुकाने और गिरवी रखे सोने को छुड़ाने की कोशिश के बाद भी फर्म पर भुगतान स्वीकार नहीं करने का इल्जाम लगाने वाली महिला को जिला उपभोक्ता शिकायत निवारण कमिशन से राहत नहीं मिली। कमिशन ने शिकायतकर्ता के आरोपों को साबित करने हेतु पर्याप्त सबूत नहीं मिलने पर प्राईवेट फाइनेंस के खिलाफ दायर शिकायत खारिज कर दी। कमिशन ने माना कि महिला यह साबित नहीं कर सकी कि फर्म ने वास्तव में उसका भुगतान लेने से इनकार किया था।

भोगपुर निवासी महिला की तरफ से बेगोवाल ब्रांच से 22 दिसंबर 2020 को 5,71,600 रुपए का गोल्ड लोन लिया था। इसके बदले 181.71 ग्राम सोने के गहने गिरवी रखे थे। महिला के अनुसार उसने अप्रैल 2022 तक नियमित ब्याज चुकाया, किंतु इसके पश्चात कंपनी ने ब्याज लेने से इनकार कर दिया। महिला का इल्जाम था कि वह मूलधन और ब्याज चुकाकर अपना सोना वापस लेना चाहती थी, लेकिन कंपनी ने उसे भुगतान करने का मौका नहीं दिया।

शिकायतकर्ता के पास स्टेट कमिशन में जाने का प्रावधान भी है। वहीं कंज्यूमर कमिशन के एक्सपर्ट वकील नितिश ने बताया कि जब भी कभी लोन ले तो उसकी किश्त से लेकर हर जानकारी का कागज अपने पास सुरक्षित रखें जब तक लोन पूरा क्लियर नहीं होता। फाइनेंस ने आरोपों को नकारते हुए कमिशन में कहा कि महिला ने अप्रैल 2022 के पश्चात ना तो मूलधन और ना ही ब्याज का भुगतान किया। फर्म के मुताबिक 20 अप्रैल 2023 तक खाते में 7,19,996 रुपए बकाया थे। लोन की अवधि 12 महीने थी और समझौते के अनुसार हर महीने ब्याज देना था।

विज्ञापनIn-Article Banner

फर्म ने यह भी कहा कि महिला को बकाया राशि जमा करवाने और लोन रिन्यू करवाने का अवसर दिया । भुगतान नहीं होने पर गिरवी रखे सोने की नीलामी हेतु पूर्व जानकारी भी दी गई। कंपनी के अनुसार महिला के पास मोबाइल एप, ऑनलाइन पोर्टल और आईएमपीएस, नेफ्ट व आरटीजीएस के जरिए भुगतान करने के विकल्प भी उपलब्ध थे। कमीशन ने शिकायत खारिज करते हुए माना कि महिला सिर्फ मौखिक रूप से भुगतान करने की इच्छा जताती रही, किंतु यह साबित नहीं कर पाई कि फर्म ने रकम लेने से इनकार किया था।

आयोग ने पाया कि महिला ने कोई भुगतान रसीद, बैंक ट्रांसफर रिकॉर्ड, असफल ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का प्रमाण या फर्म को भुगतान स्वीकार करने हेतु लिखा गया पत्र पेश नहीं किया। 18 अप्रैल 2026 को दिया गया पत्र, जिसमें लोन खाता फ्रीज होने की बात कही गई थी, आयोग ने निर्णायक सबूत नहीं माना। यह पत्र शिकायत में बताए गए अप्रैल 2022 के घटनाक्रम के काफी पश्चात का था, जिससे यह साबित नहीं हुआ कि खाता अप्रैल 2022 से ही फ्रीज था।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट