जालंधर में एक और ट्रैवल एजेंट द्वारा ठगी का गंभीर प्रकरण सामने आया है। यहां एक गरीब परिवार ने अपने 20 वर्ष के बेटे को जर्मनी भेजने हेतु अपना मकान गिरवी रखकर और पाई-पाई जोड़कर एजेंट को 14 लाख रुपये दिए थे, परंतु एजेंट ने धोखाधड़ी कर युवक को जर्मनी की

पीड़ित परिवार के मुताबिक, उनके 20 वर्ष के बेटे का सपना जर्मनी जाकर काम करने और घर के हालात सुधारने का था। बेटे के भविष्य के लिए परिवार ने उसकी कॉलेज की पढ़ाई छुड़वा दी। इसके बाद उन्होंने एक महिला ट्रैवल एजेंट और उसके साथियों से संपर्क किया। एजेंट ने पक्के वर्क परमिट पर जर्मनी भेजने का भरोसा दिलाया और इसके बदले 14 लाख रुपये की मांग की।

परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर थी। पैसे जुटाने हेतु माता-पिता ने अपना घर तक गिरवी रख दिया और बड़ी मुश्किल से 14 लाख रुपये इकट्ठा कर एजेंट को सौंप दिए। शुरुआत में एजेंट ने बहुत मीठी बातें कीं और भरोसा दिलाया कि लड़का जर्मनी पहुंचते ही अच्छा काम करने लगेगा और अपने परिवार की गरीबी दूर कर देगा। एजेंट ने जर्मनी के बजाय ग्रीस के एयरपोर्ट पर उतार दिया

विज्ञापनIn-Article Banner

परंतु हकीकत तब सामने आई जब लड़का विदेश पहुंचा। एजेंट ने उसे जर्मनी के बजाय ग्रीस के एयरपोर्ट पर उतार दिया। युवक को गलत तरीके से और बिना किसी पक्के वर्क परमिट के वहां भेजा गया था। अब युवक ग्रीस में फंस गया है और उसे जंगलों व अलग-अलग जगहों पर भटकना पड़ रहा है। न तो उसके पास रहने का कोई ठिकाना है और न ही कोई काम मिला है। एजेंट ने पैसे लौटाने से साफ इनकार कर दिया

जब परिवार को इस धोखाधड़ी का पता चला, तो उन्होंने एजेंट से संपर्क किया और अपने पैसे वापस मांगे। परंतु एजेंट ने पैसे लौटाने से साफ इनकार कर दिया और परिवार का फोन नंबर भी ब्लॉक कर दिया। बेटे की इस हालत और कर्ज के बोझ से पूरा परिवार सदमे में है और रो-रोकर अपना बुरा हाल कर रहा है।

इस मामले में अब सामाजिक संगठनों (शिवसेना समाजवाद) ने भी पीड़ित परिवार का साथ दिया है। पीड़ित परिवार और संगठन के सदस्यों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि बिना लाइसेंस काम कर रहे ऐसे फर्जी ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, उनके पैसे वापस दिलवाए जाएं और ग्रीस में फंसे उनके बेटे को सुरक्षित भारत वापस लाया जाए। विदेश जाने से पहले एजेंट के लाइसेंस चेक करे

साथ ही, पीड़ित परिवार ने पंजाब के अन्य युवाओं और माता-पिता से भी अपील की है कि वे किसी भी फर्जी एजेंट के झांसे में न आएं। विदेश जाने से पहले एजेंट के लाइसेंस और कागजातों की अच्छी तरह पड़ताल जरूर करें, ताकि किसी और का घर और भविष्य बर्बाद

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट