तरतारन के पट्‌टी में बावा लाल भजन मंडली द्वारा क्षेत्र में एक भव्य धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। समागम में अनिल कुमार चोपड़ा (ईओ) प्रमुख अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता आम आदमी पार्टी के ब्लॉक प्रधान और पट्टी किरयाना यूनियन

पूर्व विधायक ने संगत से की मुलाकात, संतों का लिया आशीर्वाद

इस धार्मिक कार्यक्रम में खडूर साहिब के पूर्व विधायक रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा ने भी विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने उपस्थित संगतों से मुलाकात की और संत-महापुरुषों से आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के बीच आयोजकों द्वारा संत-महापुरुषों को विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया।

विज्ञापनIn-Article Banner

समाज में सद्भावना बढ़ाते हैं ऐसे कार्यक्रम

इस अवसर पर महंत श्री जज भाटिया और बावा लाल भजन मंडली पट्टी के सदस्यों ने समागम में पहुंची समस्त संगतों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, श्रद्धा और सद्भावना की भावना को मजबूत करते हैं। समागम के बीच श्रद्धालुओं हेतु गुरु का लंगर भी अटूट वितरित किया गया। समागम में सेवानिवृत्त प्रिंसिपल मास्टर चरण सिंह, डॉ. अरविंदरजीत सिंह (प्रीत अस्पताल पट्टी), विकास कुमार मिंटा (जुगल डेयरी), गुरप्रीत सिंह (बीबीसी स्वीट्स), राजेश शर्मा, विधु शर्मा (कनाडा), देसराज बधवार, रमन कुमार जीपी, दर्शन वाही, तजिंदर सिंह, जगदीप सिंह बेदी, राकेश कुमार पासी, बिंकू साहनी, हुकूमत राय धवन, डॉ. दविंदर कुमार रिंकू, हीरा लाल, प्रिनय प्रभाकर, हरभजन सिंह पट्टी और जीत कुमार शर्मा घरियाला सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक व श्रद्धालु मौजूद रहे।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट