तरनतारन जिले की सेंट्रल जेल गोइंदवाल साहिब में तलाशी अभियान के बीच एक कैदी से दो टच मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड बरामद हुआ है। जेल प्रशासन ने बरामद सामान पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने कैदी के खिलाफ प्रिजन एक्ट के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी

डीएसपी गोइंदवाल हरिंद्र सिंह ने बताया कि जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट जसवंत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि जेल परिसर में तलाशी के बीच कैदी रोशन सिंह पुत्र निर्मल सिंह, निवासी रोड़ा वाला खुर्द के कब्जे से दो टच मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड मिला।

बरामद सामान गोइंदवाल साहिब पुलिस को सौंपा

विज्ञापनIn-Article Banner

इसके पश्चात जेल प्रशासन ने बरामद सामान गोइंदवाल साहिब पुलिस को सौंप दिया। एएसआई प्रगट सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में एफआईआर नंबर 606 दर्ज की है। कैदी के खिलाफ प्रिजन एक्ट की धारा 41/48 के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस अब पड़ताल कर रही है कि कैदी के पास मोबाइल फोन और सिम कार्ड कहां से पहुंचे एवं इनका इस्तेमाल किन गतिविधियों के लिए किया जा रहा था। जेल में प्रतिबंधित सामान पहुंचने के स्रोत का भी पता लगाया जा रहा है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट