- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- Amritsar Drug Smuggling Case | Heroin Seized Via Drone & Police Action
अमृतसर में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की है। लोपोके और घरिंडा थाना इलाका में हेरोइन की बरामदगी के प्रकरण सामने आए हैं। दोनों मामलों में कुल 6 किलो 7 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।
नाकाबंदी में बाइक सवार 2 तस्कर पकड़े
पहला प्रकरण लोपोके थाने का है। यहां एएसआई जगदीप सिंह पुलिस पार्टी और बीएसएफ के अफसरों व कर्मचारियों के साथ पुल नहर सिधवां पर विशेष नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल पर आ रहे लख्खा खत्री और विश्वदेव सिंह को रोककर तलाशी ली। जांच के बीच उनके कब्जे से 4 किलो 992 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मौके से एक हीरो एचएफ मोटरसाइकिल और 2 मोबाइल फोन भी कब्जे में लिए। आरोपियों के बारे में मुखबिर ने जानकारी दी थी कि वे पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाकर आगे सप्लाई करते हैं।
पैकिंग सामग्री और ड्रोन भी मिला
दूसरा प्रकरण घरिंडा थाने का है। ग्राम ढोडीविंड के खेतों में ड्रोन से एक पैकेट गिराए जाने की जानकारी मिली थी। इसके पश्चात एसआई राजबीर सिंह पुलिस पार्टी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पैकेट को खोलकर ड्रग किट से जांच की गई तो उसमें 1 किलो 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ NDPS एक्ट और भारतीय वायुयान अधिनियम 2024 के तहत केस दर्ज किया है। बरामदगी के विवरण में पैकिंग सामग्री और एक ड्रोन भी शामिल है।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







