- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Shahkot Fire Accident | Muktsar Trader Suffers Huge Loss In Malian Road
जालंधर के शाहकोट के मलसियां रोड स्थित बत्रा कोल्ड स्टोर के पास रविवार रात पराली की गांठों में भीषण आग लग गई। इस हादसे में मुक्तसर के एक बेलर (पराली का काम करने वाले व्यापारी) का करीब डेढ़ करोड़ रुपये का माल जलकर राख हो गया। शाहकोट की अपनी फायर ब्रिगे
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मुक्तसर की एक पार्टी ने बत्रा कोल्ड स्टोर के पास ठेके पर जमीन लेकर वहां भारी मात्रा में पराली की गांठें डंप की हुई थीं। रविवार रात अचानक इन गांठों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्राम के सरपंच ने अधिकारियों को दी जानकारी
राहगीरों ने जब आग की लपटें उठती देखीं, तो तत्काल पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को इसकी जानकारी दी। घटनास्थल पर मौजूद ग्राम जाफरवाल के सरपंच हरदीप सिंह चंदी ने बताया कि उन्होंने खुद अफसरों को फोन कर हालात की जानकारी दी।
सरपंच हरदीप सिंह ने आशंका जताई कि किसी शरारती तत्व ने जानबूझकर आग लगाई है। उन्होंने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए बताया कि सूचना देने के काफी वक्त बाद तक कोई बड़ा अफसर, एसडीएम या कृषि विभाग का अफसर घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। एसआई पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे
जानकारी मिलने पर मॉडल थाना शाहकोट के एएसआई अमनदीप सिंह घुम्मन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि नकोदर, जालंधर और सुल्तानपुर लोधी से दमकल की गाड़ियां मंगवाकर आग पर लगभग 80 प्रतिशत तक काबू पा लिया गया है। मालिक के बयान के आधार होगी कार्रवाई
पुलिस के मुताबिक, पराली के मालिक मुक्तसर के रहने वाले हैं। उनका संपर्क नंबर नहीं मिल पाने के कारण उनसे बात करने की कोशिश की जा रही है। मालिक के मौके पर पहुंचने और बयान दर्ज कराने के पश्चात ही आगे की जाएंगी।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







