लुधियाना में दहेज के लालच में एक विवाहिता के साथ दरिंदगी का प्रकरण सामने आया है। थाना दहलो के अंतर्गत आते क्षेत्र में एक पति ने और दहेज की मांग पूरी न होने पर पहले अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई की और फिर उस पर डीजल छिड़क कर आग लगा दी।

पिता की शिकायत पर हुई कार्रवाई

पीड़िता के पिता अमृत सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उनकी बेटी मुस्कान वर्मा की शादी अर्जुन के साथ हुई थी। अभियुक्त अर्जुन मूल रूप से गांव छिमक, थाना चिनौर जिला ग्वालियर का रहने वाला है। पिता के अनुसार 14 अक्टूबर 2026 को अभियुक्त पति ने मुस्कान पर और दहेज लाने का दबाव बनाया। जब मांग पूरी नहीं हुई तो उसने पहले मुस्कान के साथ मारपीट की और फिर जान से मारने की नीयत से उस पर डीजल डालकर आग लगा दी।

विज्ञापनIn-Article Banner

एक महीने पश्चात दर्ज हुई FIR

यह घटना 14 अक्टूबर की है परंतु पुलिस की ओर से प्रकरण में कार्रवाई करते हुए 15 नवंबर को एफआईआर दर्ज की गई है। थाना की पुलिस ने पीड़िता के पिता अमृत सिंह की शिकायत के आधार पर आरोपी पति अर्जुन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 118(2) के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल प्रकरण की जांच एएसआई (ASI) जगजीत सिंह को सौंपी गई है और पुलिस अभियुक्त की तलाश में जुट गई है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट