अमृतसर | रणजीत एवेन्यू के 2 रेस्टोरेंटों में ग्राहकों को अवैध रूप से हुक्का पिलाने के इल्जाम में पुलिस ने 2 संचालकों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 आरोपी फरार हैं। पुलिस ने 14 नवंबर को नाइट आउल रेस्टोरेंट (डी-ब्लॉक) और ब्लाइंड टाइगर रेस्टोरेंट (बी-ब्लॉक) में छापेमारी की। नाइट आउल से मनिंदर सिंह निवासी श्री राम एवेन्यू को 3 हुक्कों और ब्लाइंड टाइगर से रजत उर्फ पारस कुमार निवासी बेरी गेट को 2 हुक्कों सहित गिरफ्तार किया गया। मामले में अवतार सिंह निवासी इंदिरा कॉलोनी और नितीश उर्फ पारस कुमार फरार हैं। एसआई जसवंत सिंह के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
हुक्का पिलाने के इल्जाम में दो रेस्टोरेंट संचालक पकड़े
अमृतसर | रणजीत एवेन्यू के 2 रेस्टोरेंटों में ग्राहकों को अवैध रूप से हुक्का पिलाने के इल्जाम में पुलिस ने 2 संचालकों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 आरोपी फरार हैं। नाइट आउल से मनिंदर सिंह निवासी श्री राम एवेन्यू को 3 हुक्कों और ब्लाइंड टाइगर से रजत उर्फ पारस कुमार निवासी बेरी गेट को 2 हुक्कों सहित…
EEditor
16 नव॰ 2026, 11:03 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






