- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Diljit Dosanjh Indore Concert | Rahat Indori Poetry Controversy Video
पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ ने इंदौर में मशहूर शायर राहत इंदौरी का शेर पढ़कर फैंस में जोश भरा। उन्होंने स्टेज से शेर पढ़ते हुए बताया-
अगर खिलाफ हैं होने दो, जान थोड़ी है... सभी का खून है शामिल यहां की मिट्टी में, किसी के बाप का हिंदोस्तान थोड़ी है।
दिलजीत के शो में RDX से ब्लास्ट की धमकी मिली थी। इसके बावजूद दिलजीत ने इंदौर में शो किया। उन्होंने 45 फीट ऊंचे एलिवेटर से मंच पर एंट्री 'जय श्री महाकाल' के जयकारे के साथ ली।
धमकी देने वालों को भी उत्तर दिया दिलजीत ने धमकी देने वालों को भी मंच से जवाब दिया। दिलजीत ने कहा- मेरे इंदौर आने और आयोजन को रोकने की अनेक कोशिशें की गईं। ये महाकाल की धरती है और यहां आने से हमें कोई नहीं रोक सकता। हम पहले भी नहीं डरे थे और आज भी नहीं डरते। आपकी ताकत ही हमें यहां तक लेकर आई है।
कॉन्सर्ट से पहले 9 धमकी भरे ई-मेल मिले कॉन्सर्ट से पहले इंदौर के अलग-अलग संस्थानों को लगभग 9 धमकी भरे ई-मेल मिले थे।इनमें कार्यक्रम के बीच RDX विस्फोट की धमकी भी दी गई थी। पुलिस ने यहां बम डिस्पोजल टीम तैनात की थी। ड्रोन से भी निगरानी की जा रही थी।
7 करोड़ से अधिक के टिकट बिकने का दावा
BookMyShow के अनुसार, इंदौर शो में 7 करोड़ रुपए से अधिक के टिकट बिके। कॉन्सर्ट के टिकट 1,500 रुपए से शुरू हुए थे। सबसे महंगी GOAT टेबल 8 लाख रुपए और Born To Shine टेबल 5 लाख रुपए की थी। नगर निगम को आयोजन से 60 लाख रुपए से ज्यादा टैक्स मिला।
चार गानों को लेकर हुआ था विवाद कॉन्सर्ट से पहले दिलजीत के चार गानों- 'पटियाला पैग', '5 तारा ठेके', 'जेब विचों अफीम' और 'जट्ट फायर करदा' को लेकर विवाद हुआ था। चंडीगढ़ के सोशल एक्टिविस्ट पंडित राव धरनेश्वर ने इन पर पाबंदी की मांग की थी। जिसके पश्चात इंदौर के बाल संरक्षण आयोग ने इन पर रोक लगा दी थी। हालांकि, आयोजन के बीच दिलजीत ने इनमें से कुछ गाने भी गाए।
अगला शो अहमदाबाद में, इसे रोकने की मांग
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली और भोपाल के पश्चात 21 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले कॉन्सर्ट से पहले विवाद खड़ा हो गया है। जिला बाल संरक्षण इकाई (DCPU) ने कॉन्सर्ट में बच्चों की एंट्री और गानों की सामग्री को लेकर चिंता जताई है।
इकाई ने अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर कार्यक्रम में कुछ प्रतिबंध लगाने की मांग की है। यह कार्रवाई चंडीगढ़ निवासी प्रोफेसर डॉ. पंडितराव धरेनवर की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर की गई है।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







