भास्कर न्यूज | अमृतसर पुलिस के कड़ी सुरक्षा के दावों के बाद भी नगर में लुटेरे बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। रविवार को 15 दिन में लूट और झपटमारी की 6वीं वारदात हो गई। ताजा प्रकरण थाना मजीठा रोड के अधीन पॉश इलाके बसंत एवेन्यू का है। रविवार शाम 5 ब

पीड़िता के पति के मुताबिक, गली में मौजूद 2-3 महिलाओं ने वारदात देखी, लेकिन बंदूक के डर से कोई मदद हेतु आगे नहीं आया। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। श्वेता ने बताया कि रास्ता बंद होने की वजह से वह दूसरी गली में मुड़ी और यू-टर्न लेने लगी। पीछे बाइक पर आ रहे युवकों को वह गाड़ी बैक करवाने में मददगार समझ बैठीं और शीशा थोड़ा नीचे कर लिया। इसी दौरान एक युवक ने उन्हें निकलने देने की बात कही। जब उन्होंने जल्दी में होने की बात कही तो अभियुक्त ने धमकाते हुए उनके सिर पर पिस्तौल रख दी। इसके बाद छीना-झपटी कर गले से सोने की चेन और नकदी से भरा पर्स छीन लिया। श्वेता ने बताया कि घटना के पश्चात वह बुरी प्रकार घबरा गईं और वहां मौजूद लोगों से सहायता मांगी, लेकिन कोई आगे नहीं आया। उनका कहना है कि बसंत एवेन्यू जैसे व्यस्त इलाके में भी अब सुरक्षित महसूस नहीं होता। उन्होंने पुलिस से इलाके में सुरक्षा बढ़ाने और आरोपियों को पकड़ने की मांग की।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट