भास्कर न्यूज | अमृतसर टू-व्हीलर को चोरी से बचाने हेतु लगाए जाने वाले व्हील लॉक भी अब सेफ नहीं हैं। चोर मास्टर की और पेचकस जैसे औजारों से इन्हें खोलकर वाहन चोरी कर रहे हैं। पुतलीघर बाजार में दुकान के बाहर खड़ी 2 बाइकों के व्हील लॉक एक चोर ने खोल लिए। वह एक बाइक लेकर भागने लगा जो स्टार्ट नहीं हुई तो सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। बाइक मालिक कुनाल ने कहा कि उन्होंने व्हील लॉक लगाया था, मगर चोर उसे खोलने में कामयाब रहा। बाइक स्टार्ट नहीं होने से चोरी होने से बच गई। पुलिस कमिश्नरेट के पिछले ढाई महीने के आंकड़ों के मुताबिक, इसी बीच 38 बाइक चोरी हुईं। इनमें 14 बाइकों के व्हील लॉक खोलकर चोरी की गई। 1 अक्टूबर को बी डिवीजन पुलिस ने 3 आरोपियों को चोरी की बाइक सहित पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने जानकारी दी कि मास्टर की और पेचकस से व्हील लॉक खोलकर बाइक चोरी करते थे। इसके अलावा 5 नवंबर को कैंटोनमेंट पुलिस ने 2 आरोपियों को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास मास्टर की और घिसी हुई व्हील लॉक की चाबी मिली।
अब व्हील लॉक भी सेफ नहीं, मास्टर की और पेचकस से खोल ढाई माह में 14 बाइक चोरी
भास्कर न्यूज | अमृतसर टू-व्हीलर को चोरी से बचाने हेतु लगाए जाने वाले व्हील लॉक भी अब सेफ नहीं हैं। चोर मास्टर की और पेचकस जैसे औजारों से इन्हें खोलकर वाहन चोरी कर रहे हैं।
EEditor
16 नव॰ 2026, 11:33 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






