भास्कर न्यूज | जालंधर "छठी मईया ममता-दुलार..., घाट सजेवली मनोहर..., मईया तोरा भगती अपार..., करिहा क्षमा छठी मईया, भूल-चूक गलती हमार..., लिहिएं अरग हे मईया..."—जय छठी मईया के जयकारों और पारंपरिक लोकगीतों की गूंज के साथ रविवार को जालंधर शहर का हर कोना

सूर्योपासना के महापर्व छठ के तीसरे दिन शहर के तमाम घाटों और मंदिरों पर श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ा। संतान की लंबी उम्र, सुखमय जीवन और उन्नति की कामना को लेकर महिलाओं ने कठिन नियमों के साथ व्रत रखा और अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। गूंजे पारंपरिक लोकगीत, नाचती गाती रहीं महिलाएं... रविवार शाम ढलते ही शहर के समस्त पूजा स्थलों और घाटों का नजारा देखते ही बनता था।

बहुत सी श्रद्धालु महिलाएं अपने घरों से नंगे पांव, ढोल-ताशों की थाप पर छठ मैय्या के भजन गाते हुए और नाचते-गाते हुए घाटों तक पहुंचीं। मंदिरों और पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं ने अगरबत्तियां जलाकर पूजन किया और नहरों के किनारे बने विशेष छठ घाटों पर सूर्यास्त का इंतजार किया।

विज्ञापनIn-Article Banner

जैसे-जैसे सूरज की लालिमा गहराती गई, भक्तों का उत्साह और आस्था भी परवान चढ़ती गई। पहनी ना पवन जी पियरिया गउरा घाटे पहुंचाए... जैसे पारंपरिक लोकगीतों से पूरा वातावरण गूंज उठा। व्रतियों ने तालाबों और नहरों के ठंडे पानी में खड़े होकर डूबते हुए सूर्य को कच्चे दूध और जल का अर्घ्य दिया।

भक्तजनों ने श्री देवी तालाब मंदिर, श्री बेअंत सिंह पार्क फोकल प्वाइंट, गदाईपुर नहर, संजय गांधी शहर की नहर किनारे, लम्मा पिंड सैलानी माता मंदिर, डीएवी शहर कबीर नगर, बस्ती बावा खेल, बस्ती बावा खेल नहर वाली पुली, ग्रोवर कॉलोनी नहर किनारे, शिव पुरी धाम घास मंडी बस्ती शेख, श्रीराम सरोवर मंदिर माडल हाउस, बशीरपुरा पानी की टंकी ग्रांउड, बगीची मंदिर अजीत शहर, नूरपुर कॉलोनी पानी की टंकी के पास, शिव मंदिर नूरपुर कॉलोनी, रंधावा मसंदा नहर लोहे वाली पुली, संतोखपुर, न्यू उपकार शहर डॉ. बीआर अंबेडकर स्कूल के सामने वाली सड़क व अन्य जगहों पर श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक छठ मैय्या की पूजा की गई।

चार दिवसीय इस महापर्व के तहत रविवार शाम डूबते सूर्य को अर्घ्य देने का सिलसिला पूरा हुआ। अब सोमवार (16 नवंबर) तड़के तारों की छांव में श्रद्धालु पुनः नहरों और तालाबों में डुबकी लगाएंगे। सूर्योदय के वक्त उगते हुए भगवान भास्कर को अंतिम अर्घ्य देने के साथ ही इस कठोर 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण (संपूर्ण) होगा।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट