- Hindi News
- Local
- Haryana
- Panchkula
- Panchkula Club Firing Case | California Network Arms Drug Supply Arrest
पंचकूला के सेक्टर-11 स्थित अलिफ लैला क्लब में 13 सितंबर को हुई फायरिंग की वारदात की जांच अब अंतरराष्ट्रीय हथियार और ड्रग्स तस्करी नेटवर्क तक पहुंच गई है। हरियाणा पुलिस की एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने इस प्रकरण में दो और इनामी बदमाशों बलविंदर (50 हजा
ATS के SP कुलदीप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे सिंडिकेट के काम करने के तरीके (मॉडस ऑपरेंडी) का चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने कहा कि इस आपराधिक नेटवर्क के तार पाकिस्तान से जुड़े हैं, जहां से ड्रोन के जरिए हथियार और नशीले पदार्थों की खेप भेजी जा रही थी। पूरे नेटवर्क को अमेरिका के कैलिफोर्निया में बैठा एक सरगना अपने इशारे पर चला रहा था।
13 सितंबर को पंचकूला के सेक्टर-11 स्थित अलिफ लैला क्लब में बदमाशों ने फायरिंग की थी। इस गोलीबारी में एक युवती जख्मी हो गई थी। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जांच हरियाणा ATS को सौंपी गई थी, जिसकी कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस अब अंतरराष्ट्रीय ड्रोन और हथियार सप्लाई रैकेट तक पहुंच गई है।
अब जानिए… कैसे होती थी कूरियर से डिलीवरी
- एक-दूसरे के संपर्क में नहीं रहते गुर्गे: SP कुलदीप सिंह के अनुसार, इस गैंग के काम करने का तरीका बेहद शातिराना था। जांच में सामने आया है कि गिरोह के गुर्गे एक-दूसरे के संपर्क में नहीं रहते थे।
- लोकेशन शेयरिंग: कैलिफोर्निया में बैठा गैंग लीडर गुर्गों को आपस में बात नहीं करने देता था। वह सीधे उन्हें एक तय लोकेशन के 'जियो कोऑर्डिनेट्स' भेजता था, जहां हथियार या ड्रग्स ड्रॉप किए जाते थे।
- सोशल मीडिया का इस्तेमाल: यह पूरा सिंडिकेट आपसी संवाद और ऑपरेशन हेतु प्रमुख रूप से 'इंस्टाग्राम' का इस्तेमाल कर रहा था।
- विदेशी 'जिगाना पिस्टल' बरामद: SP ने कहा कि अब तक इस प्रकरण में कुल 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पूछताछ के दौरान आरोपियों से एक विदेशी निर्मित जिगाना पिस्टल भी बरामद हुई है। एजेंसी अब इस एंगल से जांच कर रही है कि यह विदेशी हथियार किस सोर्स से आया और इसे कहां ड्रॉप किया गया था।
विदेश में बैठे सरगना के डिपोर्टेशन की तैयारी
SP कुलदीप सिंह ने जानकारी दी कि अमेरिका में बैठे प्रमुख सरगना का नाम जांच एजेंसी के सामने आ गया है, परंतु पड़ताल के मौजूदा चरण को देखते हुए अभी उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है। सबूत जुटाने के बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत उसे विदेश से डिपोर्ट कराने की कार्रवाई की जाएगी।
इसके अतिरिक्त, उत्तर भारत में विदेश से बैठकर चलाए जा रहे अपराध और एक्सटॉर्शन कॉल्स पर लगाम कसने के लिए हरियाणा पुलिस की STF लगातार अपराधियों को डिपोर्ट करा रही है।
सुरक्षा के मद्देनजर ATS शीघ्र ही बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों (वाइटल इंस्टॉलेशन्स) का राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के साथ मिलकर सिक्योरिटी ऑडिट भी करेगी।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







