कुछ दिन पहले अमिताभ बच्चन बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस को मिलने आए थे। उनके पीछे अभिषेक बच्चन भी नजर आ रहे हैं।

गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन को जान से मारने की धमकी दी है। सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट में उसने लिखा कि वे चाहे कितने भी बुलेटप्रूफ केबिन बना लें, उन्हें गोली मार दी जाएगी।

उसने दावा किया कि दिल्ली पुलिस के उसके दो साथियों की गिरफ्तारी के बाद भी अमिताभ बच्चन को निशाना बनाने की साजिश पर कोई असर नहीं पड़ा है। उसने मुंबई में अपने करीब 200 साथियों के सक्रिय होने का दावा भी किया है।

विज्ञापनIn-Article Banner

अमिताभ बच्चन के घर फायरिंग करने की प्लानिंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने 2 दिन पहले दो शॉर्पशूटर्स को अरेस्ट किया है। इनमें जालंधर का रहने वाला विकास ठाकुर और तरनतारन का निवासी दीपक सिंह शामिल हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गैंगस्टर 1984 के सिख दंगों पर अमिताभ के कथित वक्तव्य को लेकर उन्हें निशाना बनाना चाहता था। हालांकि, अमिताभ ने ऐसा कोई वक्तव्य देने से इनकार किया है।

पोस्ट में क्या लिखा…

  • बुलेटप्रूफ सुरक्षा भी नहीं बचा पाएगी: गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने पोस्ट में अमिताभ और अभिषेक बच्चन को धमकी देते हुए कहा गया कि वे चाहे कितने भी बुलेटप्रूफ केबिन बना लें, उन्हें गोली मार दी जाएगी।
  • सिख समुदाय के खिलाफ बोलने वालों को धमकी: गोल्डी ढिल्लों ने 1984 के सिख विरोधी दंगों का जिक्र करते हुए बताया कि इसके जिम्मेदार लोगों को कभी माफ नहीं किया जाएगा।

गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों की पोस्ट…

हम खबर को अपडेट कर रहे हैं…

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट