- Hindi News
- Local
- Punjab
- Tarn
- Tarn Taran DC Launches Census Awareness Van | Self Enumeration Starts
तरनतारन में डिप्टी कमिश्नर डॉ. निर्मल ओसेपचन ने शनिवार को जनगणना जागरूकता डिजिटल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिले के लोग 16 से 30 नवंबर 2026 तक घर बैठे स्व-गणना कर सकेंगे।
वैन को जिला प्रशासनिक परिसर से रवाना किया गया। इस घटनास्थल पर उप आर्थिक तथा सांख्यिकी सलाहकार डॉ. अमनदीप सिंह, जिला लोक संपर्क अफसर हरदेव सिंह आसी और शहर कौंसिल तरनतारन के सुपरिंटेंडेंट बलजिंदर सिंह समेत अन्य अफसर मौजूद थे।
डॉ. ओसेपचन ने कहा कि जनगणना के आंकड़ों से राष्ट्र की योजनाएं बनाने, प्रशासन चलाने और जनकल्याणकारी योजनाओं की तैयारी में सहायता मिलती है। उन्होंने नागरिकों से जनगणना में सहयोग करने की अपील की।
31 नवंबर तक चलेगा जागरुकता अभियान
उन्होंने बताया कि ऑडियो-वीडियो संदेशों वाली डिजिटल एलईडी वैन 14 नवंबर से 31 नवंबर 2026 तक जिले के ग्रामीण और शहरी इलाकों में जाएगी। वैन के जरिए लोगों को जनगणना-2027, इसकी प्रक्रिया और डिजिटल सुविधाओं की सूचना दी जाएगी।
यहां दर्ज करें मकान परिवार से जुड़ी जानकारी
स्व-गणना सुविधा के तहत नागरिक आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर अपने मकान और परिवार से जुड़ी सूचना ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। डॉ. ओसेपचन ने बताया कि लोग अपनी सुविधा के मुताबिक यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







