- Hindi News
- Local
- Punjab
- Kapurthala
- Kapurthala Drug Bust | Amritsar Youths Arrested With Ice Drugs
कपूरथला जिले के ढिलवां थाना पुलिस ने कार से 50 ग्राम आइस ड्रग्स मिलने के पश्चात 3 युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।
थाना प्रभारी जसदीप सिंह ने कहा कि एएसआई रछपाल सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। वे हाईटेक नाका ढिलवां पर मौजूद थे। इसी दौरान अमृतसर की ओर से आ रही हुंडई आई-20 कार (नंबर CH-01-BG-8208) को चेकिंग हेतु रोका गया। कार में तीन लोग सवार थे।
50 ग्राम आइस ड्रग्स बरामद
पुलिस ने कार की तलाशी ली तो चश्मा रखने की जगह से एक लिफाफा मिला। पूछताछ में कार सवारों ने जानकारी दी कि लिफाफे में नशीला पदार्थ है। जांच में उसमें से 50 ग्राम आइस ड्रग्स मिली।
तीनों अभियुक्त अमृतसर के रहने वाले
गिरफ्तार युवकों की पहचान बोनी कुमार महें निवासी पुतलीघर थाना सदर अमृतसर, जोबनप्रीत सिंह निवासी इब्राहिमपुरा थाना अजनाला अमृतसर और सहिजपाल सिंह निवासी नंगली भट्ठा थाना मजीठा अमृतसर के रूप में हुई है।
पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है। मामले की छानबीन और कानूनी कार्रवाई जारी है।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







