- Hindi News
- Business
- Gold & Silver Price Drop | India Bullion Market Live Update
चांदी के कीमत में आज बड़ी गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 1 किलो चांदी की कीमत 8,720 रुपए गिरकर 1.69 लाख रुपए पर आ गई है।
चांदी के कीमत 11 महीने बाद 1.70 लाख रुपए के नीचे आए हैं। इससे पहले 1 दिसंबर 2025 को ₹1.64 लाख रुपए थे। 2 दिसंबर 2025 को चांदी के रेट 1.73 लाख थे।
वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के कीमत 1,429 गिरकर 1.34 लाख रुपए पर आ गए हैं। पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन अर्थात 13 नवंबर को सोना 1.36 लाख रुपए और चांदी 1.78 लाख रुपए पर थी।
इस महीने चांदी अब तक ₹17,000 सस्ती
इस महीने अब तक चांदी करीब 17,000 रुपए और सोना करीब 6,000 रुपए सस्ता हुआ है। 30 अक्टूबर को चांदी 1.86 लाख रुपए और सोना 1.40 लाख रुपए पर था।
अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग होने की 4 वजहें
- ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी: एक शहर से दूसरे शहर सोना ले जाने में ईंधन और सुरक्षा खर्च जुड़ता है, जिससे दूरी बढ़ने पर दाम बढ़ते हैं।
- खरीदारी की मात्रा: दक्षिण भारत में अधिक खपत (लगभग 40%) की वजह से ज्वेलर्स बड़ी खरीद करते हैं, लेकिन छूट का फायदा सीमित रहता है।
- लोकल ज्वेलरी एसोसिएशन: राज्य और नगर के ज्वेलरी एसोसिएशन स्थानीय मांग-सप्लाई के आधार पर रेट तय करते हैं।
- पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य: ज्वेलर्स का खरीदी रेट तय करता है कि वे ग्राहकों को कितनी कीमत में बेचेंगे।
ऑल टाइम हाई से 2.17 लाख रुपए सस्ती हुई चांदी
इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक चांदी 2.17 लाख रुपए सस्ती हो गई है।
वहीं, 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 42 हजार रुपए सस्ता हो चुका है।
ज्वेलर्स से सोना खरीदते वक्त इन 2 बातों का रखें ध्यान
- सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: सदा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक अर्थात कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।
- कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।
असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके
- मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है।
- आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ तेजी से पिघलती है।
- स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आती है।
- क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है।
सेंसेक्स में 400 अंक की बढ़त: 82,050 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 100 अंक ऊपर; बैंकिंग और IT शेयर्स में ज्यादा खरीदारी
बिजनेस- कॉपी लिंक
महंगे ईंधन-बिजली का असर, थोक महंगाई लगातार तीसरे महीने बढ़ी: सितंबर में 11.39% पर थी; खाने-पीने की चीजों की कीमतों में मामूली राहत
बिजनेस- कॉपी लिंक
हॉलमार्क वाला सोना शुद्ध ही है, गारंटी नहीं: कैग रिपोर्ट में खुलासा- जांच में चूक; 2024-25 में 81% ज्वेलर्स की सालाना जांच नहीं हुई
देश- कॉपी लिंक
मुंबई में CNG ₹1.50 महंगी, रेट ₹91.50 प्रति किलो हुआ: विदेशी निवेशकों ने 9-दिन में भारतीय बाजार में ₹84,290 करोड़ के शेयर खरीदे
बिजनेस- कॉपी लिंक







