- Hindi News
- Local
- Punjab
- Faridkot
- Faridkot Protest | Charanjit Channi Cycle Yatra Faces AAP Opposition
फरीदकोट में पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की गाड़ी को काले झंडे दिखाते AAP कार्यकर्ता।
पंजाब के पूर्व सीएम एवं कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी की जवानी संभाल साइकिल यात्रा का सोमवार को फरीदकोट पहुंचने पर विरोध हुआ। सादिक रोड पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चन्नी को काले झंडे दिखाए और उनके खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने चन्नी पर दलित विरोधी होने का इल्जाम लगाते हुए कांग्रेस नेतृत्व से दलित नेता के साथ कथित दुर्व्यवहार के प्रकरण में उत्तर मांगा। प्रदर्शन का नेतृत्व आप नेता एडवोकेट सरबजीत कौर ने किया।
चन्नी को कहा दलित विरोधी नेता
AAP महिला नेता एडवोकेट सरबजीत कौर ने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी खुद को दलित समाज का हितैषी बताकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश करते हैं, मगर दलित नेता के साथ दुर्व्यवहार के प्रकरण में उनकी चुप्पी अनेक प्रश्न खड़े करती है।
उन्होंने प्रश्न उठाया कि यदि चन्नी वास्तव में दलित समाज के हितैषी हैं तो कांग्रेस नेता वीरेंद्र सिंह ढिल्लों पर दलित नेता के साथ दुर्व्यवहार के आरोपों के मामले में उन्होंने कोई आवाज क्यों नहीं उठाई।
सरबजीत ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी का रवैया सिखों और दलित समाज के प्रति विरोधाभासी रहा है। एक दलित नेता के साथ दुर्व्यवहार का प्रकरण सामने आने के बाद भी संबंधित नेता के खिलाफ पार्टी ने कोई कार्रवाई नहीं की।
काले झंडे दिखाकर विरोध जताया
सरबजीत कौर ने बताया कि आप कार्यकर्ता इसी मामले में चन्नी से उत्तर मांगने हेतु एकत्रित हुए थे। चन्नी की साइकिल यात्रा फरीदकोट पहुंची तो कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध जताया।
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि कांग्रेस नेतृत्व इस प्रकरण में अपना पक्ष स्पष्ट करे और संबंधित नेता के खिलाफ उचित कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि दलित समाज के सम्मान और अधिकारों से जुड़े मामलों में किसी भी राजनीतिक दल को चुप्पी नहीं साधनी चाहिए।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







