अमृतसर| स्पाइसजेट की अमृतसर-दुबई सीधी उड़ान लगातार तीसरे दिन भी रद्द रही। इससे तीन दिन में करीब 500 यात्री परेशान हो चुके हैं। फिलहाल इस रूट पर टिकट बुकिंग रोक दी है। रविवार को भी मुसाफिर एयरपोर्ट पर पहुंचे और घर लौटने को मजबूर हुए। अमृतसर से दुबई के लिए पहले स्पाइसजेट और एयर इंडिया एक्सप्रेस की दो सीधी उड़ानें थीं। अब केवल एक उड़ान एसजी-55 सुबह 5:50 बजे दुबई जाती है और एसजी-56 दोपहर 3:36 बजे अमृतसर पहुंचती है। धूरी के हरप्रीत सिंह रात 3 बजे दो भाइयों के साथ निकले थे। दोपहर में उड़ान रद्द होने का पता चला। स्पाइसजेट अफसर आनंद के अनुसार, टिकट का रिफंड किया जा रहा है।