रॉकेट ने केप कैनवेरल स्पेस फोर्स स्टेशन के स्पेस लॉन्च कॉम्प्लेक्स-41 से दोपहर 12:40 बजे (EST) उड़ान भरी थी।

बोइंग और लॉकहीड मार्टिन की जॉइंट फर्म यूनाइटेड लॉन्च अलायंस (ULA) का वल्कन रॉकेट रविवार को फ्लोरिडा से लॉन्चिंग के 10 मिनट बाद ही फेल हो गया।

इस रॉकेट में अमेजन की 'LEO' ब्रॉडबैंड इंटरनेट यूनिट हेतु 40 सैटेलाइट ले जाए जा रहे थे। वे भी नष्ट हो गए । यह ULA के 20 साल के इतिहास में पहला कम्पलीट मिशन फेल्योर है।

विज्ञापनIn-Article Banner

वल्कन की 5वीं उड़ान थी

यह वल्कन रॉकेट की मात्र 5वीं उड़ान थी और 9 महीने पश्चात पहली उड़ान थी। इससे पहले सॉलिड बूस्टर के नोजल में दिक्कत की वजह से दो उड़ानों में परेशानी आई थी, जिसे ठीक करने में समय लगा।

रविवार की उड़ान से पहले भी काउंटडाउन में दो बार रुकावट आई थी- एक बार नेटवर्क की वजह से और एक बार ग्राउंड सिस्टम के नाइट्रोजन प्लांट की परेशानी की वजह से। हालांकि अभी इनको फेल्योर से जोड़ा नहीं गया है।

-------------------

यह खबर भी पढ़ें…

मस्क के स्टारशिप ने इतिहास रचा: पहली बार स्पेस से लौटा रॉकेट लॉन्चिंग बेस पर कैच हुआ; बूस्टर फटने से डबल कैच का प्लान फेल

इलॉन मस्क की स्पेस कंपनी स्पेसएक्स के सबसे ताकतवर रॉकेट ‘स्टारशिप 15’ ने वो कर दिया जो आज तक किसी रॉकेट ने नहीं किया था। यह रॉकेट 14 नवंबर को स्टारबेस से उड़ा, ऑर्बिट में गया, 26 स्टारलिंक V3 सैटेलाइट डिप्लॉय किए। धरती के 14 चक्कर लगाए, करीब 22 घंटे पृथ्वी की कक्षा में रहा।

15 नवंबर को वापस आकर उसी टावर पर उतरा जहां से उड़ा था। अर्थात 2 बड़े रोबोटिक हाथ, जिन्हें चॉपस्टिक आर्म्स भी कहते हैं, उन्होंने इस रॉकेट को पकड़ लिया। पढ़ें पूरी खबर…