बठिंडा जिले के भगता भाईका शहर के प्रमुख भाई बहलो रोड स्थित 'गुरमेल ज्वेलर्स' की दुकान को अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाया है। चोरों ने बेहद शातिराना तरीके से दुकान की ऊपरी मंजिल (चौबारे) का शटर काटकर अंदर प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। दुकान मालिक के मुताबिक चोर लाखों रुपये की कीमत वाले सोने व चांदी के गहने के अलावा नकदी चोरी कर ले गए है । बताया जा रहा है चोर आसपास की दुकानों की छत के मार्ग गुरमेल ज्वेलर्स की छत पर पहुंचे थे। वहां से उन्होंने चौबारे में लगे लोहे के शटर को काटा और नीचे दुकान में दाखिल हुए। सुबह जब दुकान खोली गई तो सामान बिखरा देख चोरी का पता चला। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस घटना की खबर मिलते ही डीएसपी फूल मनोज कुमार व थाना दयालपुरा के एसएचओ स्थानीय पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस अफसरों ने कहा कि दुकानदार की मदद से दुकान के अंदर और आसपास के बाजार में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों का कोई सुराग मिल सके। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश आरंभ कर दी है।
भगता भाईका में ज्वेलर्स की दुकान से लाखों की चोरी:छत के मार्ग घुसे चोर, चौबारे का शटर काटकर वारदात को दिया अंजाम
बठिंडा जिले के भगता भाईका शहर के प्रमुख भाई बहलो रोड स्थित 'गुरमेल ज्वेलर्स' की दुकान को अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाया है। चोरों ने बेहद शातिराना तरीके से दुकान की ऊपरी मंजिल (चौबारे) का शटर काटकर अंदर प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
EEditor
16 नव॰ 2026, 01:05 pm 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






