फिरोजपुर में गोलूका मोड़ रोड स्थित मोंगा फर्नीचर शोरूम को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोर शोरूम से बेड, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एलईडी, इन्वर्टर-बैटरी और अन्य घरेलू सामान सहित लगभग 10 से 12 लाख रुपए का सामान चोरी कर ल

वारदात को अंजाम देने के पश्चात चोर शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़कर अपने साथ ले गए, ताकि उनकी पहचान न हो सके। सुबह चोरी का पता चलने पर शोरूम मालिक घटनास्थल पर पहुंचे तो अंदर का अधिकांश सामान गायब मिला। वारदात के पश्चात शोरूम तकरीबन खाली नजर आ रहा था।

पड़ोसियों ने फोन कर शोरूम मालिक को दी सूचना

विज्ञापनIn-Article Banner

शोरूम मालिक मनोज मोंगा ने कहा कि चोरी की वारदात रात लगभग 1 बजे से सुबह 5 बजे के बीच हुई। सुबह परभात फेरी से पहले पड़ोसियों ने फोन कर शोरूम में चोरी होने की जानकारी दी। इसके पश्चात वह घटनास्थल पर पहुंचे तो शोरूम का सामान बिखरा हुआ था और काफी सामान गायब था।

चोर नई आई वॉशिंग मशीनें, फ्रिज, बेड, फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान भी ले गए। मनोज मोंगा के मुताबिक, चोरी हुए सामान की मात्रा काफी ज्यादा है। इसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोर किसी बड़े वाहन में सामान भरकर ले गए होंगे। इतनी बड़ी मात्रा में सामान चोरी होने से वारदात में एक से ज्यादा लोगों के शामिल होने की आशंका भी जताई जा रही है।

आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

जानकारी मिलने पर एसएचओ जतिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शोरूम मालिक के वक्तव्य दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शोरूम के सीसीटीवी कैमरे चोरी होने से पुलिस को आरोपियों की पहचान करने में परेशानी आ सकती है।

ऐसे में पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों के आने-जाने के रास्ते और इस्तेमाल किए गए वाहन का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की पड़ताल की जा रही है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट