कपूरथला में सुल्तानपुर लोधी बाईपास के पास देर रात कार की टक्कर से रेस्टोरेंट मालिक गुरविंदरपाल सिंह काहलों की जान चली गई। स्कूटी पर उनके साथ जा रहा मुलाजिम शिवराज गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसका सिविल अस्पताल कपूरथला में इलाज चल रहा है। गुरविंदरपाल सिंह काहलों ग्राम तलवंडी मेहमा के रहने वाले थे। शिवराज ने कहा कि वह करतारपुर रोड स्थित रेस्टोरेंट से अपने मालिक के साथ स्कूटी पर घर लौट रहा था। जालंधर रोड पर सुल्तानपुर लोधी बाईपास के पास कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। राहगीरों ने दोनों को पहुंचाया अस्पताल दोनों को राहगीरों की सहायता से सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंचाया गया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक युक्ता ने छानबीन के पश्चात गुरविंदरपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। शिवराज का उपचार जारी है। पीसीआर इंचार्ज रणजीत सिंह ने कहा कि हादसे की सूचना सिटी थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
कपूरथला में कार की टक्कर से रेस्टोरेंट मालिक की मृत्यु:कर्मचारी जख्मी, उपचार जारी; स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहे थे दोनों
कपूरथला में सुल्तानपुर लोधी बाईपास के पास देर रात कार की टक्कर से रेस्टोरेंट मालिक गुरविंदरपाल सिंह काहलों की जान चली गई। जालंधर रोड पर सुल्तानपुर लोधी बाईपास के पास कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।
EEditor
16 नव॰ 2026, 03:07 pm 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






