- Hindi News
- Local
- Punjab
- Pathankot
- Pathankot Meerthal Splendor Bike Theft | CCTV Footage Shows Thief
पठानकोट के थाना नंगल भूर के अधीन आते गांव मीरथल से दिनदहाड़े एक नया बिना नंबरी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यक्ति ने यह नवीन मोटरसाइकिल अभी दिवाली के त्योहार पर ही खरीदा था। बाइक का अभी नंबर भी नहीं आया था कि उसे चोरो
चोरी किया गया मोटरसाइकिल 2 जगह सीसीटीवी में कैद हुआ। जिसे कथित चोर ले जाता दिख रहा है। मीरथल में ही मेहनत-मजदूरी करने वाले पीड़ित रजनीश सिंह की शिकायत पर थाना नंगल भूर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पीर बाबा के पास बाइक खड़ी कर घर सामान लेने गया था पीड़ित
पुलिस को दी शिकायत में रजनीश सिंह उर्फ लवली निवासी ग्राम मीरथल ने जानकारी दी कि वह मेहनत-मजदूरी का काम करता है। 15 नवंबर को शाम लगभग 4 बजे वह अपना काले रंग का नवीन बिना नंबरी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल ग्राम के ही पीर बाबा दरगाह के नजदीक बेलने पर खड़ा कर पैदल अपने घर सामान लेने के लिए गया था। पीड़ित के मुताबिक, जब वह महज 10 से 15 मिनट के पश्चात वापिस लौटा तो देखा कि वहां से उसका स्प्लेंडर मोटरसाइकिल गायब था, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया था।
मुंह पर कपड़ा बांधे युवक ले जाता दिखाई दिया
घटना के कुछ देर पश्चात पास की ही दुकान पर लगे सीसीटीवी में एक युवक कपड़े से चेहरे को ढके वही मोटर साइकिल ले जाता दिखाई दिया। कथित चोर 2 जगह सीसीटीवी में कैद हुआ। रजनीश सिंह ने सीसीटीवी पुलिस को सौंप चोर के खिलाफ कड़ी कार्रवाी करने और मोटर साइकिल बरामद करवाने की मांग की है।
नंगल भूर पुलिस ने दर्ज किया मामला
शिकायत मिलने के पश्चात थाना नंगल भूर की पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर प्रकरण कर लिया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत केस दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी प्रारंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार मामले की पड़ताल एएसआई कुलदीप सिंह कर रहे हैं।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







