- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- Ludhiana Accident News | Machhiwara Tempo Collision Near Naina Devi
लुधियाना के माछीवाड़ा में देर रात श्रद्धालुओं से भरा एक टेंपो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 3 लोगों की जान चली गई और 27 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
श्रद्धालुओं से भरा यह टेंपो नैना देवी से माछीवाड़ा आ रहा था। इसी दौरान माछीवाड़ा के नजदीक सड़क पर खड़े एक टिप्पर से टकरा गया। इस दुर्घटना में मरने वालों में एक महिला और 2 लड़के हैं। ये तीनों टेंपो में आगे बैठे थे।
मृतकों की पहचान मुन्ना (13), गौरव (17) और मधु देवी (35) के रूप में हुई है। ये तीनों माछीवाड़ा की गुरु कॉलोनी में रहते थे।
घायलों को उपचार हेतु माछीवाड़ा के अस्पताल में दाखिल किया गया है।
लोग बोले- लापरवाही से टेंपो चला था ड्राइवर
टेंपो में सवार लोगों का कहना है कि ड्राइवर लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। कीरतपुर के पास भी एक्सीडेंट होते-होते बचा। टेंपो में सवार कुछ लोगों ने कह दिया था कि गाड़ी हम चलाते हैं, लेकिन वह नहीं माना। एक्सीडेंट के पश्चात टेंपो का ड्राइवर मौके से फरार है।
घायल कमलेश कुमार ने कहा कि सोमवार सुबह 10 बजे सभी लोग नैना देवी गए थे। वहां से वापसी में यह हादसा हुआ। कमलेश ने बताया- महिंद्रा पिकअप टेंपो में हम 30 लोग सवार थे। गाड़ी ओवर स्पीड थी। ड्राइवर ने पीछे से सीधे टिप्पर में टक्कर मार दी। घटनास्थल पर तीन लोगों की डेथ हुई, बाकी सभी को चोटें आई।
कमलेश के अनुसार, घायलों में कुछ लोगों को चंडीगढ़ और कुछ को लुधियाना रेफर कर दिया गया है। एंबुलेंस को काफी फोन किया, लेकिन एंबुलेंस नहीं आई। इसके बाद सड़क से गुजर रहीं गाड़ियां रोककर लोगों को अस्पताल पहुंचाया। राहगीरों ने सहायता की है।
हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







