- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Training In Circuit Building And Coding
लायलपुर खालसा कॉलेज टेक्निकल कैंपस के इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ई.सी.ई.) विभाग ने सेमेस्टर के बीच बी.टेक. इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, बी.वोक. इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आई.टी. और बी.वोक. इलेक्ट्रिकल टेक्नीशियन के विद्यार्थियों के लिए तीन तकनीकी कार्यक्रम आयोजित किए।
विभाग के मुताबिक इन गतिविधियों का उद्देश्य सैद्धांतिक समझ के साथ व्यावहारिक कौशल और उभरती तकनीकों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। के.सी.एल. ग्रुप के डायरेक्टर अकादमिक अफेयर्स सुखबीर सिंह चट्ठा और एल.के.सी.टी.सी. के डायरेक्टर डॉ. आर. एस. देओल ने पहल की सराहना करते हुए बताया कि विशेषज्ञों के साथ संवाद और कार्यशालाएं कक्षा-आधारित ज्ञान तथा औद्योगिक आवश्यकताओं के बीच की दूरी घटाती हैं।
एआई एम्पावर्ड वायरलेस कम्युनिकेशंस पर विशेषज्ञ व्याख्यान में जी.एन.डी.यू. रीजनल कैंपस, जालंधर के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विनीत ग्रेवाल ने वायरलेस नेटवर्क में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, नेटवर्क अनुकूलन, स्पेक्ट्रम प्रबंधन और 5जी-6जी अनुप्रयोगों पर चर्चा की। आर्डुइनो फंडामेंटल्स: फ्रॉम सर्किट्स टू कोड कार्यशाला में इनोबोटिक्स टेक्नोलॉजीज के संस्थापक कंवरप्रीत सिंह ने सर्किट निर्माण और कोडिंग का प्रशिक्षण दिया।
वहीं बिट्स टू मशीन: पी.एल.सी. एंड स्काडा फॉर इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन एक दिवसीय कार्यशाला में चरनजीत कौर और तजिंदर सिंह ने पी.एल.सी. तथा स्काडा के औद्योगिक उपयोग बताए। विभागाध्यक्ष और सहायक डायरेक्टर-आई.क्यू.ए. सी. इंजी. नवनीत गिल ने बताया कि विभाग अनुभव आधारित सीख और कौशल विकास पर लगातार काम कर रहा है।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







