- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Made Aware Of The Importance Of Voting And The Officials
मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में एसवीईईपी (व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं चुनावी भागीदारी) गतिविधियों के तहत विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया और मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करने के मकसद से निर्वाचन एवं उनका महत्व विषय पर निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जग रूप सिंह के नेतृत्व तथा मार्गदर्शन एवं प्रीत कंवल, नोडल अफसर, एसवीईईपी सेल के सहयोग से आयोजित इन प्रतियोगिताओं में करीब 60 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा और ज्ञान का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मकसद विद्यार्थियों को चुनावी प्रक्रिया, लोकतंत्र में मतदान के महत्व, मतदाता के अधिकारों और जिम्मेदारियों एवं निष्पक्ष और जागरूक मतदान के प्रति संवेदनशील बनाना रहा। प्रतियोगिताओं के बीच विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में मतदाता की भूमिका से जुड़ी जानकारी दी गई।
प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बूथ लेवल अफसर राजीव शर्मा, गुरमीत कौर और गोकुल ने सहयोग करते हुए चुनाव संबंधी जानकारी साझा की।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







